फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलती रही विवाहिता, तमाशबीन बने रहे लोग

Mon, 02 Jan 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
अलाव तापते लााग।
विज्ञापन
मनकापुर बाजार के जवाहर नगर मोहल्ले के एक घर में सोमवार की शाम एक विवाहिता धू-धूकर जलती रही, मगर लोग तमाशबीन बने खड़े रहे। इस दौरान महिला को बचाने के लिए किसी का भी दिल नहीं पसीजा। लोगों की आंखों के सामने ही महिला ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में महिला के भाई ने कोतवाली मनकापुर में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
 
मनकापुर बाजार के जवाहर नगर मोहल्ले के रहने वाले सभाजीत शर्मा की पत्नी पूजा शर्मा (30) शाम अपने ही घर में धू-धू कर जलती रही। चीख-पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर जुट गए, मगर किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। लोगों की आंखों के सामने ही महिला की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


पूजा के भाई संजय शर्मा निवासी मोहल्ला महराजगंज कोतवाली नगर ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी वर्ष 2008 में सभाजीत के साथ की थी। शादी के बाद से ही सभाजीत पूजा को प्रताड़ित करता था। संजय के मुताबिक इसी को लेकर सभाजीत से विवाद चल रहा था, मगर बाद में सुलह हो गई थी। संजय का आरोप है कि शहर के महराजगंज में उसका पांच बिस्वा का प्लाट है।

पूजा का पति दहेज में बाइक व प्लाट का बैनामा खुद के नाम बैनामा करने के लिए दबाव बना रहा था। संजय का आरोप है कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने पूजा को जलाकर मार डाला। कोतवाली मनकापुर के एएसआई राहुल सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें