फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर हादसे रोकने के करें उपाय : डीएम

Mon, 24 Mar 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। शहर में अवैध रूप से संचालित बस व टैक्सी स्टैंडों को तत्काल बंद कराने के साथ ही ब्लैक स्पॉट का सत्यापन करने को कहा गया।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने कहा, स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसकी जिम्मेदारी शिक्षण संस्थानों व अभिभावकों की भी है। ऐसे में नियमों का अनुपालन कराया जाए। ऑन रोड सेफ्टी के तहत संयुक्त भ्रमण करते हुए दुर्घटना बाहुल्य ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए जाएं। साथ ही वहां पर दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए होर्डिंग एवं बैनर के माध्यम से जो कार्रवाई की गई, उसका सत्यापन कराया जाए। परिवहन व पुलिस की संयुक्त टीम अवैध स्टैंडों के खिलाफ अभियान चलाएं। बैठक में एडीएम आलोक कुमार, सीओ सिटी आनंद राय, एक्सईएन प्रांतीय खंड प्रमोद त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में खराब प्रगति पर डीएम नाराज
डीएम ने जिले में चल रही विकास योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से रैंकिंग की भी कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। डीएम नेहा शर्मा ने एनआरएलएम एवं पंचायतीराज विभाग की खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द रैंकिंग में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, यदि रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में सीडीओ अंकिता जैन, डीपीआरओ लालजी दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें