फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंजन खराब होने से पौने दो घंटे खड़ी रही मनवर संगम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। इंजन में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन (14231) बभनान रेलवे स्टेशन पर लगभग पौने दो घंटे तक खड़ी रही। प्रयागराज से बस्ती जाने वाली यह ट्रेन सुबह 11:10 बजे बभनान पहुंची थी।
विज्ञापन

स्टेशन से आगे बढ़ते ही गेट संख्या 222 ए के पास इंजन अचानक बंद होने से ट्रेन रुक गई। चालक ने स्टेशन मास्टर और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। कुछ ही देर बाद गोंडा से गोरखपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी बभनान पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल निर्णय लेते हुए उसका इंजन काटकर मनवर संगम एक्सप्रेस में लगवाया। फिर ट्रेन को पुनः बभनान स्टेशन लाया गया, जहां मालगाड़ी का इंजन आगे जोड़ा गया। एक घंटा 40 मिनट बाद दोपहर 12ः50 बजे ट्रेन रवाना हो सकी। बभनान आरपीएफ चौकी प्रभारी विश्वमित्र यादव ने बताया कि ट्रेन का इंजन बभनान के पास खराब हो गया था। तकनीकी समस्या दूर करने के लिए मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें