फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज पीसीईई करेंगे नानपारा से नेपालगंज तक विद्युतीकरण का मुआयना

Tue, 16 Sep 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नानपारा-नेपालगंज रोड रेल प्रखंड के आमान परिवर्तन के बाद विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। पूर्वोत्तर रेलवे के पीसीईई (प्रिंसिपल चीफ इलेक्टि्कल इंजीनियर) संजय सिंघल बुधवार को इसका मुआयना करेंगे।
विज्ञापन




पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि नानपारा से नेपालगंज रोड तक रेल ट्रैक के आमान परिवर्तन का काम पूर्ण होने के बाद विद्युतीकरण भी हो गया है। बुधवार को पीसीईई निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 18 व 19 सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त भी निरीक्षण करेंगे। ट्रैक पर स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। इसके बाद गोंडा से नेपालगंज रोड के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें