फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आईजीआरएस निस्तारण में मनकापुर तहसील अव्वल

Fri, 08 May 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एसडीएम अवनीश त्रिपाठी। -संवाद
विज्ञापन
मनकापुर/गोंडा। जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में मनकापुर तहसील ने अप्रैल की आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। मार्च में प्रदेश में 38वीं रैंक पर रहा जिला अप्रैल में 36वें स्थान पर पहुंच गया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने मनकापुर तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन

मनकापुर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि आईजीआरएस रैंकिंग तय करने में शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क, मौके पर जांच और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्रमुख आधार माना जाता है। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन ने इन मानकों का पालन करते हुए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान के रूप में सामने आया। उन्होंने बताया कि आगे भी राजस्व टीम इसी सक्रियता और जवाबदेही के साथ कार्य करती रहेगी, ताकि शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत मिल सके।
शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता पर रहेगा फोकस
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ किया जाए। शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब, लापरवाही या केवल औपचारिक कार्रवाई पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका समय से निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें