फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में गोंडा पुलिस प्रदेश में अव्वल

Fri, 08 May 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एसपी विनीत जायसवाल।
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गोंडा पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय लोक भवन की ओर से अप्रैल 2026 की जारी रैंकिंग में गोंडा पुलिस को यह उपलब्धि मिली है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के लिए अलग से सेल बनाई गई है। आईजीआरएस शाखा के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामसुंदर, आरक्षी वीपी कुमार, चंद्रगुप्त मौर्य, चंदन प्रसाद, रामनरेश, शिखा वर्मा, अनीता गुप्ता, प्रीति, दीपा कुशवाहा और नैंसी गुप्ता की टीम हर शिकायत की निगरानी करती है। प्रतिदिन थानावार शिकायतों के निस्तारण के साथ ही शिकायतकर्ताओं से भी फीडबैक लिया जाता है। इसके आधार पर शिकायतों का मूल्यांकन करके निस्तारण की रिपोर्ट भेजी जाती है। एसपी ने बेहतर कार्य करने के लिए पुलिस अफसरों व कर्मियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें