फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकापुर चीनी मिल शुरू

Mon, 30 Nov 2015 11:49 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर चीनी मिल का पेराई सत्र सोमवार को विविधान से पूजन-अर्चन के बाद प्रारंभ हो गया। मनकापुर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक प्रवीण कुमार गुप्त ने डोंगे में गन्ना डालकर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभरंभ किया। गन्ना महाप्रबंधक उमेश सिंह ने बताया कि चीनी मिल की ओर से 110 दिनों में कुल 80 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन


बलरामपुर ग्रुप की मनकापुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ करने से पहले सोमवार को मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना हुई। इकाई के मुख्य महाप्रबंधक प्रवीण गुप्ता ने हवन-पूजन कर मिल का शुभारंभ किया।

गन्ना महाप्रबंधक उमेश सिंह विसेन ने बताया कि चीनी मिल ने 110 दिनों की अवधि में 80 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्षय तय किया है।

पेराई सत्र के शुभारम्भ के मौके पर मेहनौन से सपा विधायक नंदिता शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक के साथ डोंगे में गन्ना डाल कर पेराई सत्र का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन


विजयपुर गांव के गन्ना किसान राजकुमार उर्फ जुग्गी लाल ने पहले गन्ना किसान के तौर पर मिल को गन्ने की आपूर्ति की। जिनको मुख्य महाप्रबंधक ने माला पहनाने के साथ ही बैलगाड़ी में जुते बैलों की पूजा करके स्वागत किया।

इस मौके पर मिल अधिकारियों में मुकेश मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, एस पी राय, आलोक सिंह, अनिल त्रिपाठी, वृजेश सिंह, गन्ना किसान शुक्ला प्रसाद शुक्ला, भेली सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें