फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ में उतरे करंट से अधेड़ की मौत

Thu, 06 Jul 2017 11:26 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से पेड़ पर उतरे करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ व भैंस की मौत हो गई। राढ़ी बेलमत्थर गांव निवासी रामबाबू मिश्र के मुताबिक उसके पिता कौशल किशोर (55) गुरुवार को भैंस चराने गए थे। तभी गांव के उत्तर दिशा स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास भैंस बाग में चली गई।
विज्ञापन


वहां, हाईटेंशन लाइन एक पेड़ से होकर गुजरी थी। बारिश से पेड़ में करंट उतर आया। भैंस जैसे ही पेड़ के पास पहुंची तभी वह करंट से तड़पने लगी। भैंस को तड़पता देख उनके पिता उसे बचाने दौड़े और वह भी चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौत हो गई।

गांव वालों से मिली सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में परसपुर बिजलीघर के प्रभारी अवर अभियंता मो. आरिफ ने बताया कि बिजलीकर्मियों को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें