फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में नहीं मिला न्याय तो टावर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। भूमि विवाद में न्याय न मिलने से नाराज एक युवक करनैलगंज बस स्टॉप के पास एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बृहस्पतिवार को युवक ने एक घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिला कर नीचे उतरा। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के नचनी मेहदीहाता निवासी निरंकार उर्फ पंडित का भूमि का विवाद चल रहा है।
जिसमें इंसाफ न मिलने से नाराज होकर बृहस्पतिवार शाम करनैलगंज बस स्टॉप के पास एक मोबाइल टावर पर चढ़ कर हंगामा करने लगा। पुलिस ने उसे कार्रवाई का भरोसा देकर नीचे उतारा। कोतवाल संतोष कुमार सिंह के मुताबिक दो पक्षों में लेनदेन का विवाद है। जिसे समझा बुझाकर निपटाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें