फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा समेत सात जिलों के कुटुंब न्यायालयों में नए प्रधान न्यायाधीश

Thu, 01 Apr 2021 07:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने सात जिलों के कुटुंब न्यायालयों में नए प्रधान न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां इलाहाबाद उच्च न्यायालय की सहमति से की गई हैं। विशेष सचिव एवं अपर विधि परामर्शी (विधायी) कुमुद पाल को कुटुंब न्यायालय गोंडा का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थनगर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार-द्वितीय को अमरोहा, बिजनौर के अपर जिला  एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार बंसल को सिद्धार्थनगर, न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथारिटी गौतमबुद्धनगर के मुख्यविधि परामर्शी अंगद प्रसाद-प्रथम को गौतमबुद्धनगर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शाहजहांपुर नरेंद्र बहादुर प्रसाद को शाहजहांपुर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन, सीबीआई कोर्ट संख्या-2 लखनऊ) प्रदीप सिंह को कौशांबी तथा विशेष सचिव एवं अपर विधि परामर्शी विधि प्रकोष्ठ महाधिवक्ता कार्यालय इलाहाबाद अश्वनी कुमार दुबे को मुरादाबाद कुटुंब न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें