गोंडा नगर में रात जुलूस निकालते शिया समुदाय के लोग। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। चांद दिखाई देने के साथ ही बृहस्पतिवार को मुहर्रम का आगाज हो गया। बृहस्पतिवार देर रात शिया समुदाय की ओर से 29 जिलहिज्ज का जुलूस परंपरागत तरीके से नगर पालिका परिषद के गेट से निकाला गया, जो फैजाबाद रोड मुस्लिम मुसाफिरखाना, वीर अब्दुल हमीद चौक से होते हुए तरबगंज रोड स्थित शिया इमामबाड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. आजम आब्दी, दानिश हसनैन, रजा हुसैन, कासिम हुसैन, अब्बास, असीम, कल्बे आबिद, इमरान, सबाहत हुसैन, कमाल अब्बास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को तसदुक हुसैन इमामबाड़े में मुहर्रम की पहली तारीख को मजलिस का आयोजन किया गया।
शनिवार को मुहर्रम की दूसरी तारीख पर देर रात बड़े इमामबाड़े की ताजिये का जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस एकता चौक, वीर अब्दुल हमीद चौक, तरबगंज रोड, मछली मंडी के रास्ते से होता हुआ देर रात इमामबाड़ा पहुंचकर संपन्न होगा।