फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाहनों व लग्जरी आइटम की जानकारी देने से साध रहे चुप्पी

Tue, 26 May 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में चल रही जनगणना के पहले चरण में प्रगणकों को सही जानकारी जुटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर वाहन और लग्जरी सामान से जुड़े सवालों के जवाब देने में कई गृहस्वामी बच रहे हैं। कुछ लोग अपने दोपहिया व चारपहिया वाहनों को पुराना बताकर दर्ज कराने से मना कर रहे हैं, जबकि कई लोग टीवी, स्मार्टफोन जैसे सामान को खराब बताकर चुप्पी साध ले रहे हैं।
विज्ञापन

जनगणना के तहत जिले के सभी 16 ब्लॉकों को 6089 मकान सूची खंडों में बांटकर भवन और मकानों की गणना की जा रही है। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर 33 बिंदुओं पर जानकारी जुटा रहे हैं। परिवार के सदस्यों, मकान, वाहन, घरेलू सुविधाओं और अन्य संसाधनों से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं। प्रगणकों का कहना है कि लोगों को लगातार समझाया जा रहा है कि जनगणना में दी गई जानकारी से किसी प्रकार का नफा-नुकसान नहीं होगा। इसके बावजूद कई गृहस्वामी सही जानकारी देने से बच रहे हैं। वहीं दूसरे राज्यों में रह रहे परिवार के सदस्यों को लेकर भी लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अधिकतर लोग अपने पैतृक स्थान पर ही जनगणना में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं।
एडीएम आलोक कुमार ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें सही जानकारी देना सभी नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना किसी संकोच के सही जानकारी उपलब्ध कराएं। पसका क्षेत्र में प्रगणक महेश कुमार ने बताया कि भवन और मकानों की गणना का कार्य तेजी से चल रहा है। मंगलवार को 17 भवन और 22 मकानों की गणना की गई। लोगों ने जरूरी सवालों के जवाब दिए और सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें