फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मैडम! पुलिस ने हमारी नहीं सुनी, एकतरफा कार्रवाई कर दी

Mon, 19 Jan 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में महिलाओं की समस्याएं सुनतीं अपर आयुक्त मीनू राणा। स्रोत: सूचना वि
विज्ञापन
गोंडा। मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम के तहत सोमवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में विशेष महिला जनसुनवाई की गई। इसमें अपर आयुक्त (न्यायिक) मीनू राणा ने महिलाओं की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में 12 महिलाओं ने पारिवारिक, राजस्व, पुलिस एवं भूमि विवाद से जुड़ी समस्याएं रखीं। सभी मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

खरगूपुर के ग्राम परसा फरेंदा शुक्ल निवासी जैनब ने कहा कि मैडम! पुलिस ने हमारी नहीं सुनी, एकतरफा कार्रवाई कर दी। उन्होंने बताया कि खेत में बकरियां घुसने को लेकर विवाद होने पर यूपी 112 पर सूचना दी थी। मामले में पिपरा बाजार चौकी की पुलिस ने शांतिभंग की एकतरफा कार्रवाई कर दी। चौकी प्रभारी ने गाली-गलौज भी की, इससे मानसिक पीड़ा हुई।
इटियाथोक के ग्राम अयाह निवासी धनपता ने बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने 0.081 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कराया था, जिस पर उनका कब्जा है। आरोप है कि विपक्षी ने उसी भूमि का कूटरचित तरीके से दानपत्र अपनी पत्नी के नाम पंजीकृत करा लिया। पीड़िता ने बताया कि 29 अक्टूबर 2025 को जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मनकापुर के ग्राम सैदापुर जमालजोत निवासी ऊषा देवी ने चकरोड पर लगे पेड़ों के कारण आवागमन बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई। तहसील तरबगंज के ग्राम गढ़ी निवासी कबूतरा ने पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। अपर आयुक्त (न्यायिक) मीनू राणा ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें