फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मैडम! स्कूल जाने से रोक रहे पड़ोसी, जबरन मजदूरी करवाते

Wed, 07 Jan 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
​शिकायतें सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही।
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही के सामने पीड़ित महिलाओं का दर्द छलक पड़ा। कोई पड़ोसी की अभद्रता से परेशान है तो कोई पीड़िता पति व परिवार से तंग आकर न्याय की फरियाद लगाने पहुंची। बुधवार को शहर के सर्किट हाउस में आयोजित जन सुनवाई में 12 शिकायतें सुनी गईं। आयोग की सदस्य ने मामलों के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

करनैलगंज के एक गांव निवासी किशोरी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह 12वीं की संस्थागत छात्रा है। घर में बड़ी बहन के साथ रहती है। उसके पड़ोसी स्कूल जाने से रोककर जबरन अपने घर में झाड़ू-पोछा करने व बर्तन धुलने का काम करवाना चाहते हैं। मना करने पर आए दिन मारपीट व छेड़खानी करते हैं। रसूख के दम पर पुलिस में भी सुनवाई नहीं हो रही है। आयोग की सदस्य ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसकी रिपोर्ट भी देने को कहा।
बेलसर निवासी सुनीता कुमारी ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह अनुसूचित जाति की गरीब महिला है। उसके पास पक्का मकान न होने के कारण छप्पर में रहकर गुजारा करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद आवास नहीं मिला। पक्का आवास दिलाने की मांग की। आयोग की सदस्य ने जांच करवाकर आवास की सूची में नाम डालने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कारगार, सीएचसी व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
ऋतु शाही ने जिला कारागार, वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्र महिलाओं को दिलाया जाए। सीएचसी काजीदेवर में अधीक्षक डॉ. पूजा जायसवाल से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, वन स्टाप सेंटर की काउंसलर दीपशिखा शुक्ला, स्वाति पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें