फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मैडम! पति दूसरी महिला से करता है अश्लील चैटिंग, विरोध पर घर से निकाला

Wed, 11 Mar 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही के सामने बुधवार को महिलाओं की पीड़ा खुलकर सामने आई। कोई पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर पहुंची तो किसी ने पड़ोसियों की अभद्रता और उत्पीड़न की शिकायत की। शहर के सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में 17 शिकायतें दर्ज की गईं। नौ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के एक गांव निवासी महिला ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका विवाह उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। शादी के करीब दो वर्ष तक सब कुछ सामान्य रहा। उसका एक बेटा भी है। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसका पति दूसरी महिला से मोबाइल पर बातचीत और अश्लील चैटिंग करने लगा। जब उसने पति के मोबाइल में चैटिंग देखी और इसका विरोध किया तो दो फरवरी को पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, पति बेटे को भी अपने पास ही रखे हुए है। महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़िता को न्यायालय के माध्यम से भरण-पोषण प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
उमरी बेगमगंज की ही एक अन्य महिला ने मारपीट और अश्लीलता के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने की शिकायत की। इसके अलावा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया।
विज्ञापन


कस्तूरबा विद्यालय और सीएचसी का किया निरीक्षण
जनसुनवाई के बाद महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने दर्जीकुआं स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी संघ के पदाधिकारियों ने राजेश दीक्षित के नेतृत्व में उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी चेतना सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें