फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसयूवी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 11 Mar 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झझरी। ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के चंदामऊ निवासी देवीदीन (22) मंगलवार को अपनी ससुराल चिलबिला खत्तीपुर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन

गोंडा-आर्यनगर मार्ग पर मंगलनगर के पास सामने से आ रही एसयूवी बाइक से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें