फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रानी बाजार में सजा मां वैष्णो देवी का दरबार

Tue, 13 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रानी बाजार के पंडाल में दर्शन करते श्रद्धालु। करनैलगंज में सजा मां वैष्णो देवी का दरबार और पंजा
विज्ञापन
गोंडा। रानी बाजार में 40 फुट ऊंचे पंडाल में भोलेनाथ को प्रसाद देतीं मां भगवती की भव्य झांकी श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। साथ ही भगवान जगन्नाथ और माता वैष्णाे देवी के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रानी बाजार के पंडाल के व्यवस्थापक शिवकुमार उर्फ बड़कऊ ने बताया कि यहां मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर रहे हैं। करनैलगंज संवाद के अनुसार स्टेशन रोड पर गुरुद्वारे के सामने तैयार किया गया मां वैष्णो देवी का दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना है। यहां मां वैष्णो देवी के साथ काल भैरव सहित कई देवी-देवताओं के स्वरूप स्थापित किए गए हैं। चेतन कुमार वैश्य मुन्ना, संजीव मोदनवाल अप्पू, अरमान पुरवार, पवन मोदनवाल, कन्हैयालाल वर्मा, दिलखुश वैश्य, आयुष सोनी, विशाल कौशल और सोनू सिंह सहित अन्य भक्त सेवा भाव से जुटे हुए हैं।
मां के चंद्रघंटा स्वरूप की हुई पूजा
नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में माथा टेका। प्रसाद चढ़ाया। घरों में महिलाओं ने हलुआ-पूड़ी का भोग लगाया। बस स्टेशन के समीप मां भगवती मंदिर में नीलम त्रिपाठी की अगुवाई में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। नगर के खैरा भवानी मंदिर, काली भवानी मंदिर, उमरीबेगमगंज के वाराही देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

रानी बाजार के पंडाल में दर्शन करते श्रद्धालु। करनैलगंज में सजा मां वैष्णो देवी का दरबार और पंजा

रानी बाजार के पंडाल में दर्शन करते श्रद्धालु। करनैलगंज में सजा मां वैष्णो देवी का दरबार और पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें