फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपा ने बीना और देवेंद्र को सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 13 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
देवेंद्र दीक्षित व बीना राय। संवाद
विज्ञापन
गोंडा/करनैलगंज। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए बीना राय राजभर को महिला मोर्चा और देवेंद्र दीक्षित को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर बीना राय राजभर ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पार्टी से जोड़ने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास जारी रहेगा। जल्द ही नई जिला टीम घोषित की जाएगी। देवेंद्र दीक्षित की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। उन्हें बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, विधायक अजय सिंह, विधायक बावन सिंह, आशीष गिरि, वंश बहादुर, रामजीलाल मोदनवाल आदि पदाधिकारी शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें