फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अब मंडल के चारों जिलों में होगा मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रक्षाबंधन के अवसर पर देवीपाटन मंडल की महिलाओं को ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ के रूप में विशेष उपहार मिला है। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध समाधान के लिए मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस पहल का विस्तार मंडल के चारों जिलों में कर दिया है। अब महिलाओं को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए मंडल मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने मंडल के चारों डीएम को निर्देश दिए हैं कि सोमवार को छोड़कर प्रत्येक माह दो दिन दोपहर 12 से दो बजे तक महिलाओं की समस्याओं की विशेष सुनवाई की जाए। इसमें चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, भूमि विवाद सहित अन्य मामलों को शामिल किया जाएगा। सुनवाई की निर्धारित तिथि और समय की जानकारी आम लोगों को पहले से दी जाएगी।
प्रत्येक जिले में वरिष्ठ महिला अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। नोडल अधिकारी शिकायतों का रिकॉर्ड रखने के साथ संबंधित विभागों से समन्वय कर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करेंगी और लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और संवेदनशील माहौल में अपनी बात रखने का अवसर देना तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान कराना है। इससे दूरदराज क्षेत्रों की महिलाओं को भी स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें