गोंडा। स्व. दीपनारायण पांडेय मेमोरियल सीनियर महिला स्टेट लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहला मैच जिला क्रिकेट एसोसिएशन उन्नाव और क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ब्लू के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन उन्नाव ने ईशा मावी के 33 गेंद में 50 और सिवि सिंह के 34 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 136 रन बनाए।
जवाब में 137 रनों का पीछा करने उतरी क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ब्लू की टीम ने प्रतिमा के 31 और ईशा के 39 रनों के योगदान से 19 ओवर 3 गेंद में तीन विकेट खोकर मैच को जीत लिया।
शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए दिवा श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड इशा मावी को दिया गया।
दूसरा मैच आगरा क्रिकेट एसोसिएशन और सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के बीच में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में मात्र 85 रन पर ऑल आउट हो गई।
वंशिका ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। रामा कुशवाहा और पूजा ने आगरा के लिए दो-दो विकेट लिए। जवाब में 86 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की टीम में कप्तान संपदा दीक्षित 21, पूजा राजपूत 37 रनों के योगदान से 9 विकेट से मैच जीत लिया।
इससे पहले मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजक विवेक पांडेय, विकास वर्मा, विशाल पांडेय, अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे।