फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रात में घर से पकड़ा गया प्रेमी, सुबह तालाब में मिला युवती का शव

Fri, 04 Oct 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेल्हरी गांव के अहिरन पुरवा में बुधवार देर रात एक युवती के घर में घुसे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम उसे पकड़कर थाने ले गई। इसके कुछ देर बाद ही युवती घर से गायब हो गई। बृहस्पतिवार सुबह गांव के तालाब में उसका शव उतराता मिला। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या व खुदकुशी के पहलू पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सेल्हरी गांव में बुधवार रात करीब एक बजे अचानक शोर मचने लगा। पता चला कि गांव के एक घर में कोई युवक घुस गया है। परिजनों ने उसे दबोच लिया। पता चला कि वो गांव का ही रामबाबू गौतम है। सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम रामबाबू को पकड़कर थाने ले गई। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे सेल्हरा गांव के तालाब में एक युवती का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव तालाब से निकलवाया तो मृतका की पहचान गांव के उस व्यक्ति की 18 साल की बेटी के रूप में हुई, जिसके घर से बुधवार देर रात रामबाबू गौतम पकड़ा गया था। युवती के पिता ने थाने पर तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि रात एक बजे गांव का रामबाबू गौतम उसके घर में कूदा था। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। उसके बाद से बेटी लापता थी। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली। पिता ने बेटी की हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने का आरोप लगाया है।
युवती का विवाह बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के मंगरेपुरवा के युवक से हुआ था। एक साल पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद से युवती अक्सर मायके ही रहती थी। कभी-कभार ससुराल भी जाती थी। इन दिनों वह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्त ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें