गोंडा। जिले के एलबीएस महाविद्यालय समेत 79 महाविद्यालयों में डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं पांच मई से शुरू हाेंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पांच जून तक चलेंगी।
जिले में स्नातक स्तर पर चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। परास्नातक के चौथे सेमेस्टर के छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर महाविद्यालयों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके अलावा अन्य सेमेस्टर की परीक्षाएं मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की जाएंगी। एलबीएस महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी महाविद्यालय परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।