फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आग में आठ घरों का सामान राख, मवेशी झुलसे

Tue, 21 Apr 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका। तालेपुरवा में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में आठ परिवारों के घर व गृहस्थी का सामान जल गया। गांव निवासी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग से देशराज, रामराज, ज्ञानचंद, अलगू, फूलचंद, राम अभिलाख, उदयभान व मैकूलाल के घर के छप्पर में रखा अनाज, कपड़ा व अन्य सामान जल गया। इससे सबसे अधिक नुकसान देशराज का हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का विवाह 25 मई को है।
शादी के लिए जुटाया सामान आग में जल गया। वहीं आग की चपेट में आने से राम अभिलाख की पड़िया तथा फूलचंद की पड़िया व गाय भी झुलस गई। परसपुर पशु चिकित्सालय की टीम ने मवेशियों का उपचार किया। पसका चौकी इंचार्ज सावन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लेखपाल वासुदेव यादव ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें