फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोको पायलट की सूझबूझ से टला रेल हादसा

Wed, 20 Jan 2016 11:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाक्या मंगलवार की रात का है। बताते हैं कि कटरा की ओर से 54244 पैसेंजर ट्रेन मनकापुर की ओर आ रही थी, तभी टिकरी-मनकापुर के बीच स्थित मानव रहित रेल क्रॉसिंग से होकर गुजर रही एक गन्ना लदी ट्रॉली ट्रैक के बीचोबीच फंस गई। ट्रेन को आता देख ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर तो लेकर फरार हो गया। लेकिन गन्ने से लदी ट्रॉली ट्रैक पर ही खड़ी रह गई।
विज्ञापन


उधर जब ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक के बीचोबीच एक गन्ना लदी ट्रॉली को खड़ा देखा, तो उसने ट्रेन को ब्रेक मारकर खड़ा कर दिया। जिसके बाद करीब एक घंटे तक ट्रेन टिकरी जंगल में ही खड़ी रही। ट्रेन के लोकोपायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टिकरी में होते-होते बच गया।

वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों के साथ ही आरपीएफ ने आननफानन पहुंचकर रेल ट्रैक के बीचोबीच खड़ी ट्रॉली को एक किनारे करवाया। तब जाकर रेल आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें