गोंडा। पंचायत उप चुनाव में प्रधान पद के एक रिक्त पद के लिए रविवार को एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। वहीं 266 रिक्त सदस्य पद के लिए कुल 282 नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। उपचुनाव में टेढ़ी गांव के ग्राम प्रधान पद के लिए एलएलबी छात्र अंकित सिंह का निर्विरोध नामांकन होने से प्रधान बनना तय हो गया है।
बतातें चलें कि हाल में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत टेढ़ी के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान राजेंद्र बहादुर सिंह का कोरोना से बीते आठ मई को निधन हो गया था जिससे यह पद रिक्त हो गया था।
आरओ ओपी सिंह ने बताया कि टेढ़ी में प्रधान पद के लिए एक पद के लिए एक ही नामांकन अंकित सिंह का हुआ है। वहीं रिक्त 266 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 282 नामांकन पत्र दाखिल हुआ।
ग्राम पंचायत टेढ़ी के नव निर्वाचित मृतक प्रधान राजेन्द्र सिंह के बेटे 25 वर्षीय एलएलबी के छात्र अंकित सिंह के एक ही नामांकन होने से गांव की कमान युवा अंकित सिंह को संभालनी तय है।