करनैलगंज। साहित्यिक संस्था ‘बज्मे शामे गजल’ ने शनिवार रात सगीर नजीर सिद्दीकी मार्केट में गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें संस्था के वरिष्ठ सदस्य और लगातार छह बार सभासद रहे मोहम्मद साबिर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता अब्दुल गफ्फार तथा संचालन याकूब सिद्दीकी ‘अज्म’ ने किया। महामंत्री मुजीब सिद्दीकी ने शोक प्रस्ताव रखा।
गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डाला। अब्दुल गफ्फार ने कहा कि अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। संस्था के संरक्षक गणेश तिवारी ने उनके बच्चों से पिता के आदर्शों पर चलकर समाजसेवा करने की अपील की। पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन ने उनकी कुछ यादें साझा कीं। गोष्ठी में अकील कुरैशी, खुर्शीद आलम, शब्बीर शाद और सगीर सिद्दीकी ने नात प्रस्तुत की। इमरान मसऊदी ने नज्म सुनाकर श्रद्धांजलि दी। (संवाद)