फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईवे से 220 मीटर दूर होंगी शराब की दुकानें

Sun, 27 Apr 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नेशनल हाईवे 727जी पर संचालित 17 शराब की दुकानों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए जिला आबकारी अधिकारी ने लाइसेंसधारियों से चौहद्दी मांगी है। अब इन दुकानों को नेशनल हाईवे से 220 मीटर की दूरी पर ही संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि दर्जीकुआं-बभनान मार्ग नेशनल हाईवे है। इसलिए दुकानों को अलग संचालित करने का निर्देश है। जिसके तहत वीरेपुर, झिलाही, बल्लीपुर, मसकनवा, बभनजोतिया, दर्जीकुआं, परसा तिवारी, करनपुर बभनान व कुंदुरखी ए में संचालित देसी शराब की दुकानों को दूसरी जगह संचालित किया जाएगा। इसी तरह कहोबा, झिलाही, मसकनवा रोड, बल्लीपुर, मसकनवा, छपिया, कुनगइया, करनपुर बभनान व दर्जीकुआं में संचालित कंपोजिट (अंग्रेजी शराब व बीयर) शॉप को भी राष्ट्रीय राजमार्ग से 220 मीटर की दूरी पर करने के लिए लाइसेंसधारियों से चौहद्दी मांगी गई है।
व्यापारियों ने भी जताया था विरोध
नेशनल हाईवे पर संचालित दुकानों को हटाने की मांग उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर की थी। महामंत्री भरत लाल त्रिपाठी ने बताया कि मसकनवा कस्बे में संचालित देसी, अंग्रेजी व बीयर की दुकान नेशनल हाईवे पर है। इसके अतिरिक्त सम्मय माता मंदिर, प्राइमरी पाठशाला, जूनियर हाईस्कूल, मस्जिद, ईदगाह भी पास में ही हैं। जिससे लोगों को परेशानी होती है। शराब की दुकानों को हाइवे से हटाने के निर्णय का व्यापार मंडल ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें