फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खुरानी के शिकार युवक की बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के बाबागंज तिराहे के पास जहरखुरानी का शिकार होकर सड़क किनारे बेहोश पड़े युवक का धानेपुर की डायल 112 पुलिस ने उपचार कराकर परिवारीजनों को सामान सहित सुपुर्द कर दिया। युवक सिद्धार्थनगर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। दरअसल सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बामदेई गांव का रहने वाला नितिन पांडे और बबलू मुंबई में एक फैक्ट्री में काम करता है।
विज्ञापन

बीते 28 अक्तूबर को वह कुर्ला स्टेशन से कुशीनगर एक्सप्रेस सवार होकर घर आ रहा था। इसी बीच गोंडा पहुंचते ही जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानी का शिकार युवक धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबा गंज तिराहे के पास सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। धानेपुर थाने की डायल 112 के प्रभारी सीपी डीएन सिंह ने बताया कि युवक को श्रीनगर बाबागंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। युवक के जेब में मिले हैं आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान नितिन पांडेय के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें