फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोखिम में जान : बिना ऑल वेदर बल्ब दौड़ रहीं एक दर्जन बसें

विज्ञापन
गोंडा के बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। मौसम के बदलाव से कोहरे का कहर शुरू हो गया है। कोहरे के कारण रास्ता साफ नहीं दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में कोहरे से बचाव के लिए परिवहन विभाग ने सभी वाहनों में ऑल वेदर बल्ब लगाने के सुझाव वाहन चालकों को दिए हैं। मगर परिवहन निगम की एक दर्जन से अधिक बसें बिना ऑल वेदर बल्ब के ही सड़कों पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव के बाद कोहरे के कहर सेे सभी परेेशान हैं। सड़क पर चलने वाले सभी वाहनों के चालकों को कोहरे के कारण रास्ता साफ नहीं दिखाई पड़ रहा है। दिन के उजाले में तो दृष्यता 30-40 मीटर तक रहती है। मगर शाम ढलते ही कोहरा घना हो जाता है। इससे दृष्यता 10 मीटर भी नहीं रह जाती है। यहां हर रोज तकरीबन 40 हजार लोग यात्रा करते हैँ। इनमें ट्रेन व निजी बसों समेत टैक्सी और निजी वाहनों से लोग यात्रा करते हैँ। इन्हीं में से तकरीबन साढ़े चार हजार लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम की बसें ही सहारा हैं। परिवहन निगम के गोंडा डिपो में कुल 85 बसें हैं। इनमें लंबी दूरी की 43 के साथ ही लोकल रूट के लिए 42 बसें लगाई गई हैं। यहां से चलने वाली बसों में कोहरे से बचाव के लिए ऑल वेदर बल्ब लगाए गए हैं। मगर एक दर्जन से अधिक बसें ऐसी हैं। जिनमें अभी तक ऑल वेदर बल्ब नहीं लगे हैं। इससे जान जोखिम में डालकर लोग एक दर्जन बसों में यात्रा कर रहे हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों को दावा है कि सभी बसों में ऑल वेदर बल्ब लगा दिए गए हैं। मगर एक दर्जन से अधिक बसें अभी भी ऑल वेदर बल्ब के बिना ही दौड़ रही हैं। जिससे यात्रियों की जान जोखिम में है।
कुल बसें-85
लंबी दूरी की-43
कम दूरी की-42
लोकल रूट पर लगाई गईं 42 बसें
परिवहन निगम ने लंबी दूरी पर चलने वाली 43 बसों के अलावा लोकल रूट पर 42 बसों को लगाया है। जिनसे हर रोज लोग यात्रा कर रहे हैं। इनमें बलरामपुर, उतरौला, गौराचौकी, बभनान, तरबगंज समेत अन्य क्षेत्रों के तकरीबन डेढ़ से दो हजार लोग यात्रा करते हैँ।
विज्ञापन

लंबी दूरी की इन बसों में लगाए गए ऑल वेदर बल्ब
गोंडा से दिल्ली- छह बसें
गोंडा से इलाहाबाद- तीन बसें
गोंडा से कानपुर व लखनऊ- तीस बसें
गोंडा से वाराणसी-दो बसें
गोंडा से पडरौना-दो बसें
गुणवत्ता में कमी के कारण फ्यूज हो रहे ऑल वेदर बल्ब
परिवहन निगम की ओर से बसों में लगाए जा रहे ऑल वेदर बल्ब की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे है। बसों में ऑल वेदर लगाने के बाद अधिकांश बल्ब फ्यूज हो रहे हैं। अभी तक एक दर्जन से अधिक बसों में लगाए गए ऑ वेदर बल्ब फ्यूज हो चुके हैं। कई बसों में तो यह बल्ब 100 किलोमीटर की दूरी भी नहीं तय कर पाए और दगा दे गए। जिससे चालकों को बसों की स्पीड कम करनी पड़ी। इससे गंतव्य तक बसें समय से नहीं पहुंच पा रही हैं।
परिवहन निगम ने बसों में फॉग लाइट की जगह अब ऑल वेदर बल्ब लगाने के निर्देश दिए थे। इसलिए अब सभी बसों में ऑल वेदर बल्ब लगवाए गए हैं। ऑल वेदर बल्ब सभी मौसम में दृष्टया के लिए प्रर्याप्त होते हैं। जब बहुत अधिक कोहरा होता है तो बसों में चाहे ऑल वेदर बल्ब लगा हो या फॉग लाइट दृष्टया कम हो जाती है। मौसम में बदलाव आने के बाद कोहरा बढ़ गया है। इसलिए सभी चालकों को सतर्कता के साथ बस ड्राइव करने के निर्देश दिए गए हैं। -वीके वर्मा, एआरएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें