फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाद की तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Tue, 24 Jun 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ‘मंत्री जी राजधानी ही नहीं, गोंडा में भी खाद की मनमानी कीमत’ शीर्षक से अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। 11 दुकानों की जांच करके तीन का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। तीन दुकानों की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही तीन खाद विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने खबर का संज्ञान लेते हुए मंगलवार सुबह कृषि विभाग के अफसरों को तलब किया। उनसे पूरी जानकारी हासिल की। साथ ही निर्देश दिया कि किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह की अगुवाई में कृषि विभाग की टीम ने मुंडेरवा माफी स्थित मिश्रा खाद भंडार का निरीक्षण किया। स्टॉक व बिक्री रजिस्टर ठीक नहीं मिला, इस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
यहीं पर शुक्ला खाद भंडार के संचालक को आईडी खुलने के बाद ही खाद की बिक्री करने का निर्देश दिया गया। पांडेय ट्रेडिंग कंपनी मुंडरेवा माफी से सल्फर, बालाजी खाद एवं बीज भंडार मुंडेरवा से माइक्रोन्यूट्रियंट, जयप्रभाग्राम महाराजगंज स्थित विकास खाद भंडार से सुपर फास्फेट का नमूना जांच के लिए एकत्र किया गया है।
विज्ञापन

टीम को जयप्रभाग्राम महाराजगंज स्थित फुटकर उर्वरक विक्रेता राधेश्याम गुप्ता, जायसवाल खाद भंडार व रमेश खाद भंडार पर न तो स्टॉक बोर्ड मिला और न ही रेट बोर्ड। स्टाॅक व वितरण रजिस्टर भी नहीं मिला। इस पर तीनों दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
थोक विक्रेता छाबड़ा खाद भंडार, भारत बीज भंडार व नवाबगंज सीड एंड फर्टिलाइजर कंपनी में भी खामियां मिलीं। इस पर तीनाें थोक दुकानों से बिक्री पर रोक लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें