फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त दूसरे के लिए संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल के निर्देश पर कोरोना वायरस के चलते मास्क एवं सेेनेटाइजर की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की।
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान एक दुुकान पर ओवर रेटिंग पकड़ी गई जिस पर दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। वहीं एक एक दुकान का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गयी है। बताते चलें कि जिला अस्पताल के सामने शारदा मेडिकल कंपनी पर मास्क को अधिक दाम पर बेचे जाने पर दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दुकान बंद करा दी गयी। वहीं रॉयल मेडिकल स्टेशन रोड पर नशीली दवा का बिल न दिखा पाने के कारण दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर दुकान बंद कराने की कार्यवाही की गई है। इसके बाद टीम न्यू पॉपुलर मेडिकल स्टोर स्टेशन रोड गोंडा पर पहुंची तो वहां पर बिना फार्मासिस्ट के दवा बिकती पायी गयी। इसलिए संबंधित दुकान का भी लाइसेंस सस्पेंड की संस्तुति की गयी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आगे भी मास्क एवं सेनेटाइजर की काला बाजारी रोकने के लिये छापेमारी अभियान जारी रहेगा तथा ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर भी दर्ज करायी जायेगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर 03 जगह कंट्रोल मूल्य पर मास्क एवं सेनेटाइजर बिक्री के लिए जिला केमिस्ट एसोशिएसन को भी निर्देशित किया गया है। छापेमरी टीम में औषधि निरीक्षक मनु शंकर, इनकैन पुलिस चौकी प्रभारी शादाब आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें