फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने तीन मवेशियों को बनाया निवाला

Fri, 16 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनकटवा रेंज के उदईपुर गांव और बरहवा रेंज के कुर्मिनपुरवा गांव में शुक्रवार की भोर में एक तेंदुए ने काफी देर तक उत्पात मचाया। उसने घर में घुसकर तीन मवेशियों को अपना निवाला बना डाला। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ दिया।
विज्ञापन


इधर सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी है। टीम ने जंगल से सटे ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत भी है। बनकटवा रेंज के ग्राम उदईपुर निवासी नाथूराम ने बताया कि भोर में उनके घर में अचानक तेंदुआ घुस आया।

वह खूंटे से बंधे मवेशी पर हमला कर  उसको खाने लगा। अंधेरा होने के कारण कुछ ही देर में तेंदुआ मेवशी के शरीर का कुछ हिस्सा चट कर गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ललऊ यादव, छोटकऊ वर्मा, छट्ठी राम वर्मा व राहुल तिवारी आदि ने मशाल जलाकर शोर मचाते हुए तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा दिया।
विज्ञापन


अंधेरा होने के चलते तेंदुआ काफी देर तक ग्रामीणों को परेशान करता रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर तिलकराम आर्या ने बताया कि वनरक्षक मालिक राम वर्मा के नेतृत्व में टीम मौके पर भेजी गई है। टीम के सदस्यों को पदचिन्ह सहित सभी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

उधर, बरहवा रेंज के कुर्मिनपुरवा गांव में भी तेंदुए ने हमला कर सुरेंद्र कुमार के एक मवेशी व पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। बरहवा रेंजर एसके त्रिपाठी ने ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर जांच के लिए टीम भेजी है।

टीम के सदस्यों ने जंगल से सटे ग्रामीणों को सलाह दी है कि जंगली से हमेशा सतर्क रहें। घरों को सुरक्षित रखें। मवेशियों व बच्चों को अंधेरे में अकेले न छोड़े। टीम की रिपोर्ट के आधार पर रेंजर ने पीड़ित को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें