फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर लेखपालों ने दिया धरना

Thu, 06 Mar 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। तीन मार्च को पैमाइश करने गई टीम पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से राजस्वकर्मियों में आक्रोश है। सदर तहसील में बृहस्पतिवार को लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा ने बताया कि संगठन के तहसील के मंत्री लेखपाल आत्माराम वर्मा बीते तीन मार्च को मोतीगंज के खिरई खिरवा में पैमाइश करने गए थे। लौटते समय शिवनगर क्राॅसिंग के पास कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। मुख्य आरोपी को अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यदि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर लेखपाल दीपक त्रिपाठी, अभय श्रीवास्तव, दुर्गेश यादव, मैनुद्दीन अंसारी, अजीत कुमार, पिंकी सिंह, रवींद्र कुमार, प्रवीण, विजय सिंह, केशवचरन, राधाकांत मिश्र, रामललन मौर्य मौजूद रहे। एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने पहुंचकर लेखपालों को आश्वासन देते हुए धरने को समाप्त कराया।
विज्ञापन

मोतीगंज इंस्पेक्टर अनीता यादव ने बताया कि लेखपाल की पिटाई के आरोपी शुभम को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें