फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकालत केवल पेशा नहीं, न्याय व जनसेवा का दायित्व है : न्यायमूर्ति

Sat, 01 Aug 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वेंकटाचार्य क्लब में शपथ लेते बार एसोसिएशन के पदा​​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
गोंडा। वकालत केवल पेशा नहीं, बल्कि न्याय और जनसेवा का सबसे बड़ा दायित्व है। अधिवक्ता संविधान के प्रहरी हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। ये बातें उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं।
विज्ञापन

शहर के वेंकटाचार्य क्लब में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्ष, महामंत्री सहित 24 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की निष्पक्षता, ईमानदारी और संवेदनशीलता ही न्याय पालिका में आमजन के विश्वास को मजबूत करती है। समारोह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ल एवं देवेश चंद्र सामंत, मुख्य स्थायी अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल, डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल व बार काउंसिल के सदस्य राकेश पाठक ने भी विचार व्यक्त किए।
शपथ लेने वालों में अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनी त्रिपाठी एवं राजेंद्र प्रताप द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश प्रताप मिश्र और शुभम चौबे, कोषाध्यक्ष श्रीभगवान पांडेय सहित कार्यकारिणी के 24 पदाधिकारी शामिल रहे। समारोह में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीजीसी क्रिमिनल बसंत शुक्ल, अजय शंकर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें