फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्रीराम से सीखें माता-पिता व गुरु का सम्मान

Tue, 24 Nov 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जयप्रभाग्राम में रामकथा सुनाते प्रवाचक राजन जी महाराज व माैजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जयप्रभाग्राम/इटियाथोक। जयप्रभाग्राम स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के सातवें दिन सोमवार को प्रवाचक राजन महाराज ने श्रद्धालुओं को माता-पिता और गुरु का सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन सिखाता है कि माता-पिता व गुरु की आज्ञा और मर्यादा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जो माता-पिता और गुरु की सेवा करता है, उस पर भगवान की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन


राजन महाराज ने कहा कि भगवान राम ने अपने आचरण से मर्यादा और आज्ञापालन की मिसाल पेश की। हर व्यक्ति को उनके जीवन से सीख लेकर माता-पिता और गुरु का सम्मान करना चाहिए। उनकी सेवा और आज्ञा का पालन करना ही सच्ची भक्ति है।

जगद्गुरु रामनरेशाचार्य ने कहा कि रामकथा भारतीय परंपरा, संस्कृति और अध्यात्म का प्रमुख मंच है। भगवान राम ने केवट को गले लगाया, शबरी के बेर खाए और निषादराज को मित्र बनाया। यह सबको समान मानने और अपनाने की संस्कृति का संदेश है। महंत आलोक दास ने भगवान, राष्ट्र और संतों के प्रति श्रद्धा रखने की बात कही। इस दौरान मिथिलेश, महंत रामशरण दास, गिरि दास महाराज, शत्रुघ्न दास महाराज, आलोक दास, मिथिलेश नंदनी महाराज, ननकऊ दास महाराज, विनय तिवारी, अरविंद शुक्ल, डॉ. शालिनी शुक्ला, रामकृष्ण तिवारी और जगदंबा प्रसाद तिवारी सहित कई संत और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

जयप्रभाग्राम में रामकथा सुनाते प्रवाचक राजन जी महाराज व माैजूद श्रद्धालु। संवाद

जयप्रभाग्राम में रामकथा सुनाते प्रवाचक राजन जी महाराज व माैजूद श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें