फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पीड़ित परिवार से मिले निषाद समाज के नेता

Sat, 12 Sep 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद शनिवार को भी अयोध्या, गोंडा समेत अन्य स्थानों से निषाद सभा, निषाद पार्टी और निषाद समाज के नेता व अन्य लोग पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन

श्यामलाल निषाद, राममिलन, राजकुमार, कुश, रामबहोर और पवन निषाद ने परिजनों से मुलाकात की। नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस मृतक के घर जाने वाले लोगों को रास्ते में रोक रही है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा निषाद समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। निषाद समाज के नेताओं ने सरकार से विनोद के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें