फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: साथियों पर चार्जशीट के विरोध में सामूहिक अवकाश पर रहेंगे वकील

Wed, 23 Jul 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अधिवक्ताओं के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल होने से नाराज वकीलों ने चार दिनों तक सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध जताने का ऐलान किया है। जिलाधिकारी से मुकदमा समाप्त कराने के लिए ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को बार एसोसिएशन के सभागार में एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता और महामंत्री संजय कुमार सिंह व मनोज कुमार मिश्र के संचालन में बैठक हुई। इसमें आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया।
बताया कि बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को भी सामूहिक अवकाश पर रहकर कचहरी परिसर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

महामंत्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को भी सामूहिक अवकाश पर रहते हुए सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में सुबह 11 बजे संयुक्त संघ की बैठक होगी। इस दौरान न्यायिक कार्यों के साथ ही नोटरी, बैनामा रजिस्ट्री, साधारण प्रार्थना पत्र आदि का काम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें