फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसों में अधिवक्ता, किसान, मजदूर व बुजुर्ग की मौत

Sat, 04 Apr 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
यश कुमार, रवि सोनकर व प्रदीप। फाइल फोटो
विज्ञापन
झंझरी/मुजेहना/डुमरियाडीह/विश्नोहरपुर/कटरा बाजार। नगर कोतवाली, वजीरगंज और धानेपुर क्षेत्र में हुए हादसों में एक अधिवक्ता, एक किसान और एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए तीनों लोग हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

शहर के रानीपुरवा जानकी नगर निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार (27) शनिवार सुबह आठ बजे बाइक से बस्ती जिले में ससुराल जा रहे थे। तभी गोंडा-अयोध्या मार्ग पर पराग डेरी के पास निजी बस की चपेट में आने से प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रदीप हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।
वजीरगंज के धोबहा बहादुरा गांव निवासी यश कुमार (24) शुक्रवार शाम बाइक से मनकापुर गए थे। वहां से रात 10:30 बजे लौटते समय मधवापुर के पास सड़क पर अचानक सांड़ पर आ गया। बाइक सांड़ से टकराने से यश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। यश तीन भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई रमेश कुमार व कर्ताराम हैं। रमेश ने बताया कि यश पिता रामसरन के साथ खेती में हाथ बंटाते थे। खाली समय में टिकरी स्थित फोटो कॉपी की दुकान में काम करते थे। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि यश हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन

धानेपुर के बुद्धसागर पुरवा त्रिलोकपुर निवासी रवि सोनकर (28) शुक्रवार देर शाम बाइक से रिश्तेदारी में धानेपुर के लालापुरवा जा रहे थे। मुजेहना ब्लॉक के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में रवि की मौत हो गई। कोतवाल अरविंद यादव ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। पत्नी आरती की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कटरा बाजार के मथुरा गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनके नाना अहिरन पुरवा सेल्हरी निवासी बाबूराम (70) शुक्रवार शाम धान का बोरा लेकर साइकिल से भटपुरवा जा रहे थे। पराग चौराहे के पास सामने से आ रहे ई रिक्शा की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मामले में ई रिक्शा चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

परिवारों में मचा कोहराम
तीन युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बुद्धसागर पुरवा त्रिलोकपुर के रवि मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में पत्नी आरती, बेटा किशन (6), कन्हई (3) व श्याम (1) है। रवि की मौत से पत्नी आरती और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। आरती के दो बेटों को तो यह भी नहीं मालूम उनके पिता नहीं रहे। सभी को रोता देख वह भी रोते रहे।
धोबहा बहादुरा गांव के यश कुमार की छह माह पहले ही शादी हुई थी। मौत से पत्नी नीलम व मां विमला का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, रानी पुरवा जानकी नगर के प्रदीप दो भाइयों व दो बहनों में बड़े थे।

यश कुमार, रवि सोनकर व प्रदीप। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें