फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियों का खुलासा न होने से गुस्साए वकील

Tue, 30 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
सभा करते वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न थाना क्षेत्रों में साथियों के घर हुईं चोरियों का खुलासा न करने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मंगलवार को विरोध जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के महामंत्री जमील अहमद ने बताया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में अधिवक्ताओं का जुलूस कचहरी परिसर में निकाला गया।
विज्ञापन


जुलूस का संचालन महामंत्री जमील अहमद व विजयप्रकाश त्रिपाठी ने किया। जुलूस एसपी कार्यालय पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे ने कहा कि वकीलों के घर हुईं चोरियों का खुलासा तथा पुलिसिया आतंक के विरोध से अधिवक्ता पूरी तरह से लामबंद हैं।

सभा को सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री विजयप्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष अवधेशकुमार शुक्ल, राजेश मिश्र, रवि प्रकाश पांडेय, गोकरननाथ पांडेय, माधवराज मिश्र, रविचंद्र त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद पांडेय, राधेश्याम मिश्र, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


अंत में उपेंद्र मिश्र, रामनाथ द्विवेदी, शमीम मारूफ, चंद्रप्रकाश तिवारी के घर हुईं चोरियों का तत्काल खुलासा करने, अवधेश कुमार चौबे द्वारा प्रस्तुत प्रार्थनापत्र तथा इटियाथोक थाने से संबंधित एक प्रकरण से संबंधित मांगपत्र एसपी को सौंपा गया। इस मौके पर राधेश्याम ओझा, जीपी मिश्र,रामकरन मिश्र, सुनील पांडेय, केके पांडेय, वंसत शुक्ल, उदयप्रताप वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें