फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करेले से कामयाबी की मिठास घोल रहीं लक्ष्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की परंपरागत खेती धान, गेहूं, मक्का व गन्ना को छोड़कर इटियाथोक ग्राम पंचायत की लक्ष्मी देवी आधुनिक विधि से सब्जी की खेती कर रही हैं। एक बीघे में 20 से 25 हजार रुपये की लागत लगाकर एक लाख रुपये तक की कमाई कर रही हैं। लक्ष्मी से प्रेरणा लेकर कई अन्य महिलाओं ने भी आधुनिक खेती का रुख अपनाया है।
विज्ञापन

इटियाथोक निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई लिखाई तो नहीं की लेकिन खेती करने का शौक बचपन से था। विवाह के बाद परिवार के सदस्यों के साथ पहले गेहूं और धान की खेती करती थीं। इसमें लागत ज्यादा और मुनाफा कम होता था। मात्र तीन बीघा खेती से परिवार चलना मुश्किल हो रहा था। वर्ष 2024 में एक कृषि गोष्ठी के दौरान सब्जी की आधुनिक खेती का तरीका बताया गया।
मचान विधि से एक ही समय में दो प्रकार की सब्जियों को उगाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इसके लिए बांस व लकड़ी व लोहे के खंभों का ढांचा बनाया गया। खंभों पर तार बांधकर एक दूसरे से जोड़ा गया। अब इस विधि से ऊपर करैला को चढ़ाया जाता है और नीचे बैगन व अन्य सब्जियां उगाई जाती हैं। एक बीघा सब्जी उगाने में 20 से 25 हजार रुपये की लागत आती है और एक लाख रुपये तक कमाई होती है। तीन बीघे खेती में प्रति वर्ष करीब तीन लाख रुपये की कमाई हो रही है। लक्ष्मी ने बताया कि गांव की चार अन्य महिलाओं ने भी सब्जी की आधुनिक खेती करना शुरू किया है। वह समय-समय पर आकर लक्ष्मी से जानकारियां लेती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें