फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिसड्डी जेई, एसडीओ होंगे निलंबित

Sun, 27 Dec 2015 11:14 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन के कमेटी हॉल में बीती रात मुख्य अभियंता व अधिशाषी अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक में कॉर्पोरेशन के एमडी एपी मिश्र ने वसूली में फिसड्डी जूनियर इंजीनियरों व एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देते हुए ऐसे लोगों को मुख्य अभियंता से निलंबित करने को कहा है। साथ ही प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप गांवों के विद्युतीकरण का लक्ष्य नियत समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंडल में राममनोहर लोहिया गांवों के साथ ही आरजीजीवाई में चयनित गांवों के विद्युतीकरण की समीक्षा करते हुए पावर कॉर्पोरेशन के एमडी एपी मिश्र ने इन गांवों के विद्युतीकरण में आने वाली दिक्कतों को तत्काल दूर कर मजरों के विद्युतीकरण का काम युद्धस्तर पर शुरू करने को कहा, ताकि प्रदेश सरकार के वादे के मुताबिक अक्तूबर 2016 में जब गांवों को 16-18 घंटे बिजली देने का समय आए तो कहीं कोई दिक्कत न हो।

वहीं, मंडल के चार जिलों से मिलने वाले राजस्व में तेजी लाने के लिए उपखंडवार एसडीओ को वसूली का लक्ष्य देते हुए बिजली घर वार बिल की वसूली तेज करने को कहा।
विज्ञापन


एमडी ने मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी को वसूली में फिसड्डी रहने वाले जूनियर इंजीनियरों से लेकर एसडीओ तक के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

जिनकी वजह से बिजली बिलों की वसूली में तेजी के साथ ही बिजली का थ्रू रेट नहीं बढ़ पा रहा। नए साल से जिले के थ्रू रेट में बढ़ोतरी के साथ ही राजस्व वसूली में इजाफा न होने पर एसडीओ से ऊंचे रैंक के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

इसलिए बैठक में मौजूद एक्सईएन को निशाना बनाते हुए उन्होंने सभी के पेंच कसे। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता वर्कशॉप अनिल मिश्र के साथ ही अधिशाषी अभियंता राधेश्याम भाष्कर, तीरथराम श्रीवास्तव, रामनिहाल वर्मा, उपखंड अधिकारी संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें