फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव

Thu, 08 Jan 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे। कूकनगर ग्रांट हरदौनी गांव के पास स्थित ईंट भट्ठा के मजदूर का शव बृहस्पतिवार सुबह पेड़ में गमछे से बंधे फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ढुल्लू थाना क्षेत्र के अमानपुरी गांव निवासी बहादुर यादव (47) बुधवार सुबह परिवार व गांव के अन्य लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए ईंट भट्ठा पर आए थे। रात में सभी मजदूर खाना खाने के बाद सोने चले गए। पत्नी दीप कुमारी ने बताया कि उसके पति बहादुर गांव के लोगों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद वह बाड़ी में सो गईं। बृहस्पतिवार सुबह पता चला कि पति का शव भट्ठे के पास पेड़ पर लटका मिला है। बहादुर के परिवार में पत्नी दीप कुमारी, बेटी मधु (26) व बेटा महावीर (20) हैं। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि परिवार वालों और साथी मजदूरों से पूछताछ की गई है। बहादुर का किसी से विवाद भी नहीं हुआ था। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें