हादसे में मृत मोनू चौहान का फाइल फोटो और सीएचसी करनैलगंज में बिलखते परिजन। संवाद
कटरा बाजार/करनैलगंज। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है।
कटरा बाजार के वार्ड नंबर सात निवासी मोनू चौहान (28) रविवार को गांव के ही अमृतलाल (32) के साथ सब्जी लेने के लिए बाइक से बाजार गए थे। लौटते समय गोंडा-कटरा बाजार मार्ग पर बाबूपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर लगने से मोनू व अमृतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। अमृतलाल को मेडिकल काॅलेज और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। मोनू के भाई राधे चौहान ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद बाइक समेत दोनों लोग सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए थे। राधे ने बताया कि मोनू मजदूरी करता था। डॉ. एसपी पाठक ने बताया कि दोनों के सिर में अधिक चोट आई है। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए थे, इसलिए सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।
हादसे में मृत मोनू चौहान का फाइल फोटो और सीएचसी करनैलगंज में बिलखते परिजन। संवाद