फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ग्रामीण इलाकों में भी सामान्य हो रही ईंधन की आपूर्ति

Sun, 29 Mar 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथोक में डीजल के लिए लगी किसानों की कतार। -संवाद
विज्ञापन
जयप्रभाग्राम/धानेपुर/गौराचौकी। जिले में कई दिन से चली आ रही डीजल-पेट्रोल की किल्लत अब धीरे-धीरे कम हो रही है। शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति पटरी पर लौटने लगी है। हालांकि कुछ स्थानों पर आपूर्ति बहाल होते ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन जहां नियमित आपूर्ति बनी हुई है, वहां हालात सामान्य हो चुके हैं।
विज्ञापन

इटियाथोक क्षेत्र में चार दिन से बंद एबीटी फिलिंग सेंटर पर रविवार को जैसे ही डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति शुरू हुई, वैसे ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं, जिनमें सबसे अधिक किसान नजर आए। किसानों का कहना है कि इस समय खेती का काम जोरों पर है, जिससे डीजल की मांग अचानक बढ़ गई है। किसान लालजी तिवारी ने बताया कि गन्ने की बोआई के लिए खेतों की जोताई जरूरी है, लेकिन ट्रैक्टर चालकों ने डीजल की उपलब्धता न होने के कारण काम रोक दिया था। अब आपूर्ति शुरू होने के बाद खेती का काम दोबारा गति पकड़ रहा है। दोपहर बाद इस पंप पर भी स्थिति सामान्य हो गई।
धानेपुर क्षेत्र में भी हालात पहले से बेहतर हो रहे हैं। यहां तीन में से एक पेट्रोल पंप पर आपूर्ति सुचारू हो चुकी है। इससे स्थानीय लोगों को आंशिक राहत मिली है। दो अन्य पंपों पर सोमवार तक आपूर्ति शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो पूरे क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

बभनजोत क्षेत्र के गौरा चौकी-बभनान रोड स्थित बद्री फिलिंग स्टेशन पर रविवार को स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। यहां न तो भीड़ दिखी और न ही किसी प्रकार की अफरातफरी। उपभोक्ताओं को आसानी से पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। पंप प्रबंधक अब्दुल कारी उर्फ पप्पू प्रधान ने बताया कि यहां पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति लगातार जारी है।
सामान्य हो रही व्यवस्थाएं
शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर वितरण व्यवस्था सामान्य हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल्द ही व्यवस्थाएं सामान्य हो जाएंगी। पेट्रोलियम पदार्थों की प्रतिदिन रिफिलिंग हो रही है।
विज्ञापन

-शिव प्रकाश तिवारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें