फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां व्यवस्था की पोल खोल रहा है कोविड लेवल-1 अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण में पूरी तैयारी और योगदान का दावा किया जा रहा है। लेकिन जिले में सबसे बड़े निजी अस्पताल और चिकित्सा संस्थान केरूप में अपनी पहचान रखने वाले एससीपीएम हॉस्पिटल में कोविड लेवल-1 की व्यवस्था की गई है। लेकिन वहां के हालात काफी खराब हैं। लोगों को समय से खाना और इलाज भी नहीं मिल रहा है। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन मरीजों पर सख्ती दिखा रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ काफी बुरा बर्ताव किया जा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ कि शहर के एक सभासद और भाजपा कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव हुए और लेवल-1 हारीपुर में भर्ती कराये गये। वहां की अव्यवस्था और कर्मचारियों की लापरवाही से तंग आकर उन्होंने सोशल मीडिया पर सब कुछ अपडेट कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ और सरकारी कर्मचारी और पुलिस कर्मी भी इस अव्यवस्था से परेशान हैं।
इधर-उधर बिखरा दिखा कूड़ा
कोविड लेवल वन अस्पताल की जो फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई उसमें पूरे वार्ड में इधर-उधर बिखरा पड़ा कूड़ा देखा जा सकता है। खाना पॉलीथिन में भरके दिया जा रहा है और भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। न तो समय से दवा मिल रही और न ही और कोई देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन

पहचान लो, इन्होंने ही शिकायत की थी
कोविड लेवल-1 अस्पताल की व्यवस्था से परेशान होकर जब भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की तो वहां पर एक डाक्टर पहुंचे। उन्होंने कहा कि देख लो इन्होंने ही शिकायत की थी।
सुविधा चाहिए तो प्राइवेट में जाओ
लेवल-1 अस्पताल में भर्ती मरीजों को सीधे तौर पर धमकी दी जाती है। कहा जाता है कि सुविधा चाहिए तो प्राइवेट अस्पताल में जाओ नहीं तो अभी रिपोर्ट बनाकर लखनऊ भेज देंगे। कई मरीजों की तो तबीयत बिगड़ती है लेकिन उन्हें समय से आक्सीजन व अन्य दवाएं भी नहीं दी रही हैं।
ड्यूटी में लगे कर्मचारी भी परेशान
जो लोग हारीपुर के कोविड लेवल-1 अस्पताल में ड्यूटी कर रहे हैं, उन्हें इटियाथोक सीएचसी पर टिकाया गया है। लेकिन वहां पर भोजन और ठहरने की व्यवस्था ढंग से नहीं है। जिससे कर्मचारी भी काफी परेशान हैं।
इस पूरे मामले की मैं खुद देख रहा हूं। जो भी इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो भी अफसर कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। -एसवीएस रंगाराव, कमिश्नर देवीपाटन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें