जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोंडा में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने किया। उद्घाटन मैच भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार व शिक्षक बंधु इंटर कॉलेज बालपुर के बीच खेला गया, जिसमेें 21-16 से कटरा बाजार की टीम ने मैच जीत लिया।
सीनियर बालक वर्ग में केएल इंटर कॉलेज करनैलगंज की टीम ने भारतीय इंटर कॉलेज कटराबाजार की टीम को 21-16 से पराजित कर दिया।
सब जूनियर बालक वर्ग में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मनकापुर की टीम ने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोंडा को 21-18 से पराजित किया।
सीनियर बालिका वर्ग में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोंडा ने जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौड़िया को पराजित कर दिया। जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोंडा को 21-17 से हरा दिया।
इस दौरान प्रतियोगिता के संयोजक ब्रजेश मिश्र, जेएन सिंह, सैयद अब्दुल मुजीब, सीबी सिंह, अदील अहमद आदि मौजूद रहे।