फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामले की हो सीबीआई जांच

Mon, 28 Sep 2015 11:53 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को पत्र भेजकर गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शहर में हुए उपद्रव की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। साथ ही पार्टी ने आगजनी व लूटपाट से पीड़ित लोगों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की भी मांग की।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अंजनी श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी अजय उपाध्याय को दिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान 23 सितंबर को शहर में हुए उपद्रव के बाद 50 दुकानों में लूटपाट कर अराजकतत्वों ने उनमें आग लगा दी।

इससे लोग सुरक्षित नहीं हैं। बवाल को रोकने में प्रशासन नाकाम है। आम आदमी पार्टी ने उपद्रव की सीबीआई से जांच कराने, पीड़ितों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने, असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने, आम लोगों पर लाठीचार्ज के लिए जिम्मदोर प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मो. शकील, मो. अफजाल, मुकीम, केआर सिंह, राजू, वकील अहमद, अब्दुल सलाम, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें