फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा मेरो रूप है खास...

Wed, 13 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैशाखी के पर्व को लेकर बुधवार को गुरुद्वारे में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। रागी जत्थे की ओर से सजे कीर्तन दरबार में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बुधवार को खालसा स्थापना दिवस पर गुरुद्वारे में कीर्तन आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष रंजन व उनकी पत्नी नेहा सिंह को प्रधान हरजीत सिंह छावड़ा ने सिरोपा भेंट किया।

हुजूरी, रागी, जत्था जौहर सिंह ने खालसा मेरो रूप है खास, खालसे में हऊ करो निवास सहित अन्य कीर्तन प्रस्तुत किए। राजेंद्र सिंह खुराना ने बताया कि खालसा पंथ की स्थापना 1699 में आज ही के दिन हुई।
विज्ञापन


सिक्खों को केश, कच्छा, कृपाण, कड़ा देकर अलग पहचान दी। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव शर्मा व समाजसेवी धर्मवीर आर्य को सिरोपा भेंट किया। इस अवसर पर इंद्रपाल सिंह बग्गा, कश्मीर सिंह सलूजा, महेंद्र सिंह छाबड़ा,इकबाल सिंह खुराना, अजीत सिंह, परमजीत सिंह, संजू छावड़ा आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें