गोंडा। टाउन हाॅल में शुक्रवार शाम शृंगार से लेकर हास्य रस के कवि अमर उजाला के काव्य कैफे में जुटेंगे। काव्य कैफे में कवि अपनी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं पर अमिट छाप छोड़ेंगे।
अमर उजाला की ओर से आयोजित काव्य कैफे में प्रख्यात कवि प्रेम, हास्य व व्यंग्य की कविताओं से लोगों का मनोरंजन करेंगे। वर्तमान परिदृश्य से लेकर देश-विदेश की राजनीति, सामाजिक व शिक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष करेंगे। मशहूर कवि स्वयं श्रीवास्तव अपनी कविताओं से लोगों के मन पर अपनी छाप छोड़ेंगे। प्रख्यात कवि नीलोत्पल मृणाल, शशि श्रीवास्तव, अजीत शुक्ल अपनी रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे।
इनका है सहयोग :
काव्य कैफे के इस आयोजन में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय, एम्स इंटरनेशनल स्कूल, एससीपीएम कॉलेज, सुरेंद्र मोहन मिश्र, मधुलोक हाॅस्पिटल, आरएमसी हाॅस्पिटल, भारत पैथाेलॉजी, मीनाक्षी सिंह परिहार, गिफ्ट आईवीएफ, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, फुलवारी पब्लिक स्कूल, आईसीआईटी, पंडित जमुना प्रसाद हाॅस्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज का सहयोग है।
शशि, अजीत शुक्ल, स्वयं श्रीवास्तव व कवि नीलोत्पल मृणाल। -संवाद
शशि, अजीत शुक्ल, स्वयं श्रीवास्तव व कवि नीलोत्पल मृणाल। -संवाद
शशि, अजीत शुक्ल, स्वयं श्रीवास्तव व कवि नीलोत्पल मृणाल। -संवाद