फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में निजी कंपनी के प्रबंधक की मौत

Thu, 07 May 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वीरेंद्र यादव की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
विश्नोहरपुर/नवाबगंज। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक निजी कंपनी के प्रबंधक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक में पेट्रोल खत्म होने के बाद दो भाई पैदल ही उसे लेकर पंप की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई।
विज्ञापन

नवाबगंज के लौव्वावीरपुर मजरे सिंगाराय पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव (27) अयोध्या में गोल्फ कार्ट पार्किंग कंपनी में प्रबंधक पद पर कार्यरत थे। बुधवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपने छोटे भाई इंद्रदेव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रात 11:15 बजे नवाबगंज क्षेत्र में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद दोनों भाई बाइक को पैदल खींचते हुए गोंडा-अयोध्या मार्ग स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे।

इंद्रदेव बाइक संभाले हुए थे और वीरेंद्र पीछे से धक्का लगा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। इंद्रदेव की सूचना पर जब तक परिजन अस्पताल पहुंचते, उससे पहले ही वीरेंद्र की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई इंद्रदेव की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वाहन का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

वीरेंद्र यादव की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें